Begin typing your search above and press return to search.
मणिखेड़ा में मिला दो दिन से लापता पर्यटक का शव
मध्यप्रदेश के शिवपुरी के पास अटल सागर मणिखेड़ा बांध के निचले हिस्से में दो दिन पहले डूबे पर्यटक का शव आज बांध के पास से ही पानी में तैरता हुआ मिला

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी के पास अटल सागर मणिखेड़ा बांध के निचले हिस्से में दो दिन पहले डूबे पर्यटक का शव आज बांध के पास से ही पानी में तैरता हुआ मिला। हुआ शव बांध के पास से बरामद किया गया है।
कहा जा रहा है कि युवक रविवार दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ बांध के निचले हिस्से में सिंधु नदी के पानी में नहाते समय पानी के बहाव में लापता हो गया था।
जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा तभी से लगातार उसकी तलाश की जा रही थी।
Next Story


