Top
Begin typing your search above and press return to search.

गरियाबंद जिले के नहर में बहे बच्चे का शव बरामद

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सात साल के एक बच्चे के नहर के बहाव में बहने के लगभग 24 घंटे में उसका शव बरामद

गरियाबंद जिले के नहर में बहे बच्चे का शव बरामद
X

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सात साल के एक बच्चे के नहर के बहाव में बहने के लगभग 24 घंटे में उसका शव बरामद हुआ है।

राजिम पुलिस ने बताया कि गांव किरवई में कल सात साल का मासूम राहुल साहू पुल पार करते वक्त नहर में बह गया था। लगभग 20 घंटा रेस्क्यू अभियान के बाद पुलिस व आपदा प्रबधन की टीम ने राहुल के शव को बरामद कर लिया।

बच्चा अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। तभी मंदिर के पास नहर के पुल पार कर रहा था, लेकिन पुल के ऊपर ज्यादा पानी होने के कारण राहुल अचानक पानी में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। उसके साथियों ने गांव में आकर इसकी जानकारी दी।

पिछले 2 दिनों से क्षेत्र जमकर बारिश हो रही है नदी नाले उफान पर हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it