Top
Begin typing your search above and press return to search.

गुरुग्राम में फ्लाईओवर के पास सूटकेस में मिला महिला का शव

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक अज्ञात महिला का शव सूटकेस में बरामद हुआ है।

गुरुग्राम में फ्लाईओवर के पास सूटकेस में मिला महिला का शव
X

हरियाणा: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक अज्ञात महिला का शव सूटकेस में बरामद हुआ है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पूर्वी गुरुग्राम इलाके में फ्लाईओवर के नजदीक एक लावारिश सूटकेस बैग बरामद हुआ। गुरुग्राम डीसीपी दीपक सहारन ने बताया की गुरुग्राम फ्लाईओवर के पास एक सूटकेस में महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की उम्र तक़रीबन 20 -25 साल की लग रही है।

पुलिस उपायुक्त ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया की महिला के बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में पंहुचा दिया है। हालांकि की बरामद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

डीसीपी ने बताया कि पूर्वी गुरुग्राम थाना में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। महिला के परिवार वालों का पुलिस पता लगा रही है।
दीपक सहारन ने कहा की FIR दर्ज़ करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it