Top
Begin typing your search above and press return to search.

डीडीए के दो रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली ! केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के आरोप में दिल्ली विकास प्राधिकरण के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

डीडीए के दो रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार
X

नई दिल्ली ! केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के आरोप में दिल्ली विकास प्राधिकरण के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सहायक निदेशक डीआर महतो व लोवर डिविजनल क्लर्क सूरज महतो के रूप में की गई है, जिनके खिलाफ प्रमाण पत्र जारी करने के लिए चार हजार रुपए मांगने का आरोप है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के आजाद मार्केट स्थित एक संपत्ति पर नो-डï्यू सर्टिफिकेट जारी करने के बदले दोनों अधिकारियों द्वारा चार हजार रुपए की रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम ने छानबीन करते हुए दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगे जाने का सबूत जुटाने के लिए दोनों अधिकारियों के घर पर भी छापेमारी की थी, जिस दौरान सीबीआई अधिकारियों को कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। डीआर महतो व सूरज महतो को पटियाला हाउस न्यायालय में विशेष न्यायाधीश के सामने प्रस्तुत किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it