Top
Begin typing your search above and press return to search.

दत्ता दंपत्ति ने पेश की देहदान की अनुकरणीय मिसाल

मानवता की भलाई के लिए मरणोपरांत देहदान की अनुकरणीय मिसाल कायम करने वालों में भिलाई के दत्ता दंपत्ति का नाम भी शामिल हो गया है

दत्ता दंपत्ति ने पेश की देहदान की अनुकरणीय मिसाल
X

भिलाईनगर। मानवता की भलाई के लिए मरणोपरांत देहदान की अनुकरणीय मिसाल कायम करने वालों में भिलाई के दत्ता दंपत्ति का नाम भी शामिल हो गया है।

सेक्टर-7 के मकान न-15/डी, सडक़-30 निवासी सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी अमृत लाल दत्ता एवं उनकी पत्नी श्रीमती इला दत्ता ने सामाजिक संस्था प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी के माध्यम से देहदान की एक साथ 2 वसीयतें जारी की। मृत शरीर एम्स रायपुर को चिकित्सा अध्ययन हेतु समर्पित किये जाने का उल्लेख किया गया है।

देहदान हेतु दत्ता दंपत्ति की वसीयतों में उनके पुत्र अनिर्बन ने साक्षी के रूप में हस्ताक्षर कर अपना भावनात्मक सहयोग प्रदान किया। वृद्ध दत्ता दंपत्ति की देहदान की इस प्रतिबद्धता का सम्मान करते हुए पवन केसवानी एवं अमित जीवन ने उनके घर जाकर देहदान हेतु काउंसलिंग के पश्चात् देहदान की औपचारिकताएं पूरी करवाई। इस मौके पर राजेश चौधरी, देवेंद्र लहरी ने भी अपना विशेष योगदान दिया


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it