Top
Begin typing your search above and press return to search.

भाई का सिर काटकर शव खेत में गाड़ा

दंतेवाड़ा ! शांत, सरल और शालीन आदिवासी समाज में भी अब महानगरों की तर्ज पर हत्या होने लगी है। दंतेवाड़ा जिले के मेटापाल में बीती रात चचेरे भाईयों ने एक युवक की नृशंस तरीके से हत्या कर दी।

भाई का सिर काटकर शव खेत में गाड़ा
X

जमीन विवाद के चलते चचेरे भाईयों ने की नृशंस हत्या
घर के बाहर हत्या कर रात भर करते रहे रखवाली
धड़ से सर अलग किया और टूकड़ों में काट डाला

दंतेवाड़ा ! शांत, सरल और शालीन आदिवासी समाज में भी अब महानगरों की तर्ज पर हत्या होने लगी है। दंतेवाड़ा जिले के मेटापाल में बीती रात चचेरे भाईयों ने एक युवक की नृशंस तरीके से हत्या कर दी। युवक का सर धड़ से अलग कर दिया। धड़ को खेत में दफना दिया और सर को कुल्हाड़ी से टूकड़े-टूकड़े कर फेंक दिया। ग्रामीणों ने वारदात की खबर पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर मृतक का धड़ खेत से बरामद कर लिया, जबकि सर की तलाश होती रही। हत्या की वारदात जमीन विवाद के चलते हुई, ऐसा पुलिस का कहना है।
दंतेवाड़ा से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है गांव मेटापाल। अमूमन नक्सल वारदातों के चलते यह गांव चर्चा में रहता था, लेकिन इस बार एक हत्या ने गांव को सूर्खियों में ला दिया। हत्या भी ऐसी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। आज सुबह कटेकल्याण पुलिस को मेटापाल के ग्रामीणों ने ही बताया कि उनके गांव में एक युवक की हत्या कर लाश खेत में दफन कर दी गयी है। घटना की खबर दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय पहुंची तो एडिशनल एसपी अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। यहां पर ग्रामीणों ने बताया कि 25 वर्षीय युवक बिज्जो उर्फ मुरसूल पिता पिण्डल कुहरामी की हत्या कर दी गयी है। मृतक के पिता पिण्डल तीन भाई हैं, सोमडू और दाजी। पिण्डल का एक ही बेटा बिज्जो है, जिसकी हत्या की गयी है, जबकि सोमडू का एक लडक़ा केरा और लडक़ी मुण्डे है। जमीन को लेकर परिवार में विवाद जारी था। बीती रात बिज्जो को उसके चाचा सोमडू और चचेरे भाई केरा और अन्य चाचा दाजी ने घर से बाहर निकाला और हत्या कर दी। इस दौरान उसकी चाची पाण्डे बाई और चचेरी बहन मुण्डे भी मौजूद थी। रात में हत्या के बाद रात भर सभी शव की रखवाली करते रहे। फिर सुबह शव को लेकर सभी खेत गये और वहां धड़ को खेत में दफन कर दिया और सर को कुल्हाड़ी से काट कर फेंक दिया गया।
सुबह जब पुलिस पहुंची तो मृतक के पिता पिण्डल ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया, फिर सोमडू, पाण्डे बाई, केरा, मुण्डे और दाजी को हिरासत में लिया गया। इनकी निशानदेही पर सब खेत गए और गढ्डा खोदकर शव को बाहर निकाला, तो वहां केवल धड़ मिला। सर की तलाश शाम तक होती रही। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सर से धड़ अलग कर हत्या करने की यह पहली वारदात है। जमीन विवाद के चलते ही दो दिन पहले अरनपुर थाना क्षेत्र बर्रेम में भी एक ग्रामीण की हत्या की गयी थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it