Top
Begin typing your search above and press return to search.

कौशल उन्नयन में केरल के बराबर होगा छत्तीसगढ़

बिलासपुर ! प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि कौशल उन्नयन की छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं। वर्तमान में केरल राज्य कौशल उन्नयन में सबसे आगे है।

कौशल उन्नयन में केरल के बराबर होगा छत्तीसगढ़
X

डा.रमन ने राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मेला की सफलता को सराहा
बिलासपुर ! प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि कौशल उन्नयन की छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं। वर्तमान में केरल राज्य कौशल उन्नयन में सबसे आगे है। यहां कोई भी बेरोजगार नहीं है। छत्तीसगढ़ भी आने वाले पांच वर्षों में केरल की बराबरी पर खड़ा हो जाएगा। राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मेला प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। मंदी का दौर और नोटबंदी के बावजूद व्यापार मेले में व्यापार का प्रवाह कम नहीं हुआ यही व्यापार मेले की सफलता की है।
मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह राष्ट्रीय व्यापार मेला के समापन के अवसर पर त्रिवेणी भवन में बोल रहे थे। उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छोटे उद्योगों से लेकर बड़े उद्योगपति इनसे जुड़े वे सभी लोग पर्यावरण स्वचछता के अलावा छोटे-छोटे गुमटी ठेले वाले फुटकर विक्रेता को मेले में अवसर दिया।
उन्होंने कहा कि मेले में लाखों लोगों की मौजूदगी के साथ ही साथ आय का जरिया बनने के अलावा व्यवसाय के लिए यह प्रशिक्षण केन्द्र साबित हो रहा है। यहां पर लागत मूल्य पर उत्पात को कैसे मार्केट के लायक बनाया जाए यह भी यहां सीखने को मिलता है। इस मेले की खास बात यहा पर उद्यमियों को संकोच और झिझक हटाने का एक तरह से यह मेला मौका भी देता है। इस मेले की सफलता को लेकर श्री सिंह ने कहा कि इसमें सभी का योगदान है जिसके बूते मेला हर वर्ष सफलता की ओर अग्रसर है। लेकिन इस मेले के पीछे ऊर्जा का प्रमुख केन्द्र लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया हैं। जिनके मेहनत से मेला सफलता के साथ ही व्यापक स्वरूप की ओर बढ़ रहा है। यह मेला पूरे प्रदेश में सबसे बड़ा है और अब तक इतना बड़ा उद्योग के लिए मेला कहीं नहीं लगता है। करोड़ों की टर्न ओर वाले इस मेले में नोटबंदी का असर नहीं होना इसकी लोकप्रियता और जागरूकता को भी दर्शाता है। मेले में कैशलेस और नगद करेंसी कम करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया, इसके लिए बैंकों ने मेले में कई स्टॉल भी लगाए थे। जो कि लोगों को जागरूक करने का अच्छा स्रोत है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कौशल उन्नयन पर कहा छत्तीसगढ़ में कौशल उन्नयन प्रोजेक्ट चल रहा है जिसे दंतेवाड़ा से लेकर बलरामपुर तक पहुंचाया गया है। प्रदेश में कौशल विकास दर बहुत कम थी लेकिन कुछ ही सालों में यह प्रतिशत करीबन 3 प्रतिशत के पास पहुंच गया है जिसे 15 से 20 प्रतिशत तक ले जाएंगे। छत्तीसगढ़ में कौशल उन्नयन के लिए अपार संभावनाएं हैं। विकसित देशों में यह प्रतिशत काफी अधिक है वहीं केरल राज्य में कौशल उन्नयन प्रतिशत दर करीबन 30 फीसदी है यहां के लोगों के पास रोजगार है वहीं आने वाले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ भी केरल राज्य के बराबर आ जाएगा। कौशल उन्नयन को उद्योग से भी जोड़ा जाएगा ताकि और भी अवसर प्राप्त हो। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद लखनलाल साहू, विधायक बद्रीधर दीवान, राजू सिंह क्षत्रीय, महापौर किशोर राय, भूपेन्द्र सवन्नी, लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया, जिला उद्योग संघ महासचिव रामदास अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
उद्योग संघ अध्यक्ष की तारीफ
राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मेले की सफलता पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया की जमकर तारीफ की। कहा कि केडिया जी जो भी बोलते हैं दिल से बोलते हैं। मेले के पीछे ऊर्जा का प्रमुख केन्द्र श्री केडिया है। मेले की सफलता के लिए जहां सभी का योगदान महत्वपूर्ण है वहीं मेले के कर्ताधर्ता श्री केडिया की अहम भूमिका है। आज मेले का स्वरूप व्यापक होता जा रहा है इसके लिए नई जगह के लिए इशारो ही इशारो में कह गए।
मेले में 15 करोड़ का व्यापार
इस अवसर पर लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया ने बताया कि 10 स्टालों से शुरू हुआ यह मेला आज 8 एकड़ जमीन में 500 से अधिक स्टालों का मेला बन गया है। यह मेला सिर्फ जनता का मेला है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को चिल्हर की परेशानी न हो इसके लिए पांच लाख का चिल्हर रखा गया था लेकिन मेला में स्टाल लगाने वाले लोगों को चिल्हर की जरुरत ही नहीं पड़ी। श्री केडिया ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मेला में नोटबंदी के बावजूद 15 करोड़ से ज्यादा का व्यापार हुआ है जो मेले की सफलता को बताता है। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय जनता को जाता है। आज मेला की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि मेले की खास बात यह थी कि लोगों को व्यापार उद्योग कैसे लगाया जाए इसकी जानकारी भी दी जाती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it