प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लोन दिलाने के नाम पर ठगी
रतनपुर ! एक वर्ष से ग्रामीण अंचल में घुम -घुम कर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की झांसा देकर अवैध वसूली करने वाले युवक के खिलाफ ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस कर रही छानबीन
संदेही ने कहा-वकील हैं, फीस लेने का उसे अधिकार
रतनपुर ! एक वर्ष से ग्रामीण अंचल में घुम -घुम कर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की झांसा देकर अवैध वसूली करने वाले युवक के खिलाफ ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
आज दोपहर नगर के महामाया चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक पहुँचकर उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत भरे गये फार्म के संबंध में पुछताछ की तो बैंक मनेजर के द्वारा बैंक में इस प्रकार के लोन के संबंध में कोई फार्म जमा नहीं होना बताया गया। तब उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ। ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने बैंक मनेजर को बताया की महामाया पारा निवासी मुरारी ने कई गांवों की ग्रामीण महिलाओं से लोन दिलाने रूपये लिए हैं। आधी छूट और आधा लोन पटाने का झांसा दिया गया था। लड़कियों की शादी के लिए डेढ़ लाख रूपये मिलने की भी बात कही गई थी। बैंक मनेजर जब महामाया पारा निवासी मुरारी से बात की तो उसका कहना था कि मै वकील हू और मुझे रूपये लेने का अधिकार है। मैने आप के बैंक कर्मचारी बाबूलाल और भगवानदीन के साथ मिलकर ये काम किया है। बैंक मनेजर ने सभी कर्मचारियों को बुलाकर कहा इन मे से कोई हो तो बताओ। मुरारी ने कहा कि इनमें से कोई नहीं है। उसके बताए नाम का कोई कर्मचारी बैंक में कोई काम नहीं करता है। बैंक मैनेजर ने विवाद की स्थिति निर्मित होता देख ग्रामीण महिलाओं को रतनपुर थाना भेजा। उन्होंने अपना शिकायत मे कहा है कि एक वर्ष पूर्व मुरारी ने लोन दिलाने रकम की उगाही किया है। सुकमला बाई भेलवा पारा निवासी 700 रूपये, चंद्रा कली भरवीडीह निवासी 600 रूपये, भजियारीन भेलवा पारा निवासी 500 रूपये, भगवती और एक लडक़ी भरवीडीह से 600 रूपये, अमरीका बाई भरवीडीह से 800 रूपये , द्रुपती भरवीडीह से 400 रूपये ,गंगा बाई, गोदावरी, सरस्वती और एक अन्य महिला को मिलाकर 1600 रूपये ,देवतीन बाई,मनिहारीन दोनों का मिलाकर 800 रूपये लिए हैं।
शिकायत पर पुलिस कर रही जांच
मुरारी ने शुरू मे रूपये लेने से इंकार कर दिया था, लेकिन बाद मे बताया कि मैने तीन -तीन सौ रूपये लिये है बाकि रूपये कमीशन मे काम करने वालो ने ले लिया है, गांव के दो लोग और इस मामले में शामिल है । रतनपुर पुलिस महिलाओं की शिकायत लेकर मुरारी को थाने बैठाकर इस मामले की पूछताछ में जुटी हुई है।


