Begin typing your search above and press return to search.
दरभंगा में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार
बिहार में दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के घोघराहा चट्टी बाजार के निकट से पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया

दरभंगा । बिहार में दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के घोघराहा चट्टी बाजार के निकट से पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि घोघराहा चट्टी बाजार के निकट से अपराधी रणधीर लाल दास उर्फ डॉन को गिरफ्तार किया गया है।वह एक व्यापारी को धमकाने के लिये आया हुआ था। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किया है।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के रामपुर पचासी गांव का निवासी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Next Story


