क्राइम ब्रांच टीम ने पकड़ी तीन सौ करोड़ की ड्रग्स, नौ अफ्रीकी मूल के गिरफ्तार
दिल्ली एनसीआर के साथ देश व विदेशों में किया जा रहा था सप्लाई

ग्रेटर नोएडा। क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक घर से 9 अफ्रिकी मूल के विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर 300 करोड़ की ड्रग्स के साथ लैब के सारे उपकरण बरामद किया गया है।
ग्रेटर नोएडा से भारत के साथ विदेशों में भी ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी। इससे पहले दिल्ली और मुंबई पुलिस उत्तर प्रदेश में ड्रग्स पकड़ चुकी है। पहली बार उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथ ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप लगी है। यह कार्रवाई डीसीपी ग्रेटर नोएडा के खास इनपुट पर की गई है।
पुलिस के मुताबिक 46 किलो ड्रग्स पकड़ी गई है जिसकी कीमत 200 करोड़ है अन्य ड्रग्स से संबंधित जो सामान बरामद हुआ है उसकी कीमत लगभग 100 करोड़ है। यह कारोबार ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-थीटा-2, जैतपुर में चल रहा था, इस कारोबार में लगे सभी उच्च प्रशिक्षित थे।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर विदेशी नागरिकों द्वारा सेक्टर थीटा-2 में शर्मा के के मकान को किराए पर लेकर विदेशी नागरिक कामर्शियल आधार पर ड्रग का कारोबार कर रहे थे, इनके पास से बरामदगी में 46 किग्रा मैथाफीटामाइन, मैथ ड्रग्स जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार मे कीमत 200 करोड़ व अवध मादक पदार्थ बनाने के उपकरण व रॉ मटेरियल, केमिकल्स जिसकी कीमत 100 करोड़ की, जिससे सेन्थेटिक ड्रग्स बन सकती है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ये क्रिप्टो करेन्सी व कैस में कारोबार करते थे। इनके पास से कोई पासपोर्ट या वीजा नहीं मिला है। इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स मिलना नारकोटिक्स टेरर फंड से इनकार नहीं किया जा सकता है। इनके बारे में विदेशी एम्बेसी से सम्पर्क किया जा रहा है। कमिश्नर ने बताया कि ड्रग्स के डिस्ट्रीव्यूटर के नेटवर्क को तोड़ना है।
पकड़े गए आरोपियों में एनुदम इमेनुअल, नाइजीरिया, अजोकू उबाका, नाइजीरिया, डेमियल अजूह, नाइजीरिया अफ्रीका, ड्रैमेमोद सेनेगल अफ्रीका, लेवी ऊजोचुकव नाइजीरिया, जैकब इमेफियल नाइजीरिया, कोफिअ नाइजीरिया, चिदी इजीगवा नाइजीरिया, और अजोकू कलेची नाइजीरिया अफ्रीका।
पुलिस कमिश्नर ने इस अभियान में लगे साद मिया खान पुलिस उपायुक्त, अरविन्द कुमार सहायक पुलिस आयुक्त, निरीक्षक यतेन्द्र कुमार स्वाट टीम प्रभारी, विनोद कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक बीटा-दो, सुजीत कुमार उपाध्याय थानाध्यक्ष दादरी, चैकी प्रभारी एच्छर सहित पच्चीस लोगों की टीम को पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।


