सनकी आशिक ने छात्रा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, की आत्महत्या
पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्याकांड की कर रही है गहनता से जांच

ग्रेटर नोएडा। शिव नादर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ने साथी छात्रा की गोली मारकर हत्याकर दी, छात्रा की हत्या करने के बाद छात्र ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्रा को सीने पर दो गोली मारी गई और छात्र अपने कमरे में जाकर खुद को कनपटी पर गोली मारी। कानपुर की रहने वाली थी छात्रा और अमरोहा का रहने वाला था छात्र है।
डीसीपी साद मिया खान ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत शिव नादर यूनिवर्सिटी में बीए सोशलॉजी तृतीय वर्ष में एक साथ पढ़ने वाले अनुज पुत्र लोकेश सिंह निवासी ग्राम सोनगढ़ माफी थाना मंडी धनौरा जनपद अमरोहा और साथ ही पढ़ने वाली छात्रा दोनों ने डाइनिंग हॉल के सामने कुछ समय बात की और गले मिले इसके बाद छात्र अनुज ने पिस्टल से लड़की को गोली मार दी, जिसे घायल अवस्था में यथार्थ अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इसके बाद अनुज ने ब्वायज हॉस्टल के रूम नंबर 328 में जाकर खुद को गोली मार ली। जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई। दोनों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। अनुज और मृतक छात्रा पूर्व से एक दूसरे के अच्छे मित्र थे, जिनका कुछ समय से विवाद चल रहा था। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया है,अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हत्या कांड का क्या है पूरा मामला
शिव नादर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारी चल रही थी, उसी दौरान विश्वविद्यालय परिसर के अंदर ही घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों बीए तृतीय वर्ष के छात्र थे और छात्रावास में ही रहते थे। छात्र को शक था कि छात्रा किसी अन्य युवक से भी बात करती है इसी शक में उसने घटना को अंजाम दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दादरी कोतवाली के थाना प्रभारी संजीव उपाध्याय ने बताया कि मूलरूप से कानपुर के गोमती नगर में स्थित ओम नगर में रहने वाली 21 साल की नेहा चैरसिया शिव नादर यूनिवर्सिटी में बीए सोशलॉजी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। उसके साथ अमरोहा जिले में स्थित सोनगढ़ गांव का रहने वाला अनुज भी पढ़ता था।
उन्होंने बताया कि दोनों में काफी समय से गहरी दोस्ती थी। बुधवार की दोपहर दोनों डाइनिंग हॉल के सामने मिले थे। दोनों ने मिलते हुए एक दूसरे से काफी लंबी बातचीत की। बातचीत के दौरान दोनों छात्र-छात्रा गले भी मिले थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों गले मिलते हुए रोए भी थे। गले मिलने के बाद अनुज ने पिस्टल निकाली और नेहा चैरसिया को गोली मार दी। नेहा चैरसिया के सीने में 2 गोली लगी, उसकी मौत ऑन द स्पॉट हो गई।
उसके बाद अनुज अपने बॉयज हॉस्टल में गया। वहां पर रूम नंबर 328 में जाकर खुद को भी गोली मार ली। अनुज ने अपनी कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मारी थी।


