Top
Begin typing your search above and press return to search.

भाकपा नेता के राम कृष्ण गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश पुलिस ने भाकपा के प्रदेश सचिव के राम कृष्ण को बुधवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह किआ मोटर्स कंपनी के राज्य छोड़कर तमिलनाडु में जाने की खबरों के बीच कंपनी में जा रहे थे

भाकपा नेता के राम कृष्ण गिरफ्तार
X

अनंतपुर। आंध्र प्रदेश पुलिस ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के प्रदेश सचिव के राम कृष्ण को बुधवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह किआ मोटर्स कंपनी के राज्य छोड़कर तमिलनाडु में जाने की खबरों के बीच कंपनी में जा रहे थे।

श्री राम कृष्ण ने इससे पहले भाकपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते आंध्र प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार के कुशासन की वजह से निवेशकों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा,“ निवेशक आंध्र प्रदेश में निवेश करने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं।”

उन्होंने कहा,“ आंध्र प्रदेश में अनुकूल माहौल नहीं होने के कारण 13500 करोड़ रूपये की लागत वाली कंपनी तमिलनाडु छोड़कर जाने की योजना बना रही है। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली एक बड़ी कंपनी अनंतपुर जिले में छह हजार करोड़ रूपये की लागत से अपनी इकाई लगा सकती थी लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए वह हिचक रही है।”

उन्होंने कहा कि अगर किआ मोटर्स आंध्र प्रदेश से बाहर जाती है और इलेक्ट्रिक कार कंपनी राज्य में स्थापित नहीं हुई तो इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी। निवेश के क्षेत्र में राज्य सरकार की निराशाजनक रवैये को लेकर पार्टी आंदोलन करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के तानाशाही रवैये के कारण उद्योगपतियों, व्यवसायियों और उच्च अधिकारियों में भय का माहौल है। मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी जनविरोधी निर्णय ले रहे हैं और उन्हें प्रशासनिक इकाइयों और उच्च अधिकारियों का विश्वास प्राप्त नहीं है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it