Begin typing your search above and press return to search.
सीपी जोशी सार्वजनिक उपक्रमों की समिति के सदस्य बने
राजस्थान विधानसभाध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ से कांग्रेस के सांसद डा0 सीपी जोशी को सार्वजनिक उपक्रमों की समिति का सदस्य बनाया गया

जयपुर । राजस्थान विधानसभाध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ से कांग्रेस के सांसद डा0 सीपी जोशी को सार्वजनिक उपक्रमों की समिति का सदस्य बनाया गया है।
सांसद के प्रवक्ता रघु शर्मा ने यह जानकारी देते हुए आज बताया जोशी को संसद द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों के लिये बनायी गयी समिति में लोकसभा सदस्य के तौर पर मनोनीत किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस समिति में 15 लोकसभा सदस्यों और सात राज्यसभा सदस्यों को सदस्य बनाया गया है। इस समिति की अध्यक्ष सांसद मीनाक्षी लेेखी को बनाया गया है।
Next Story


