Top
Begin typing your search above and press return to search.

कोविड-19 : वैश्विक आंकड़ा 60 लाख के पास, 3 लाख 64 हजार से अधिक मौतें

कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 60 लाख के पास पहुंच चुका

कोविड-19 : वैश्विक आंकड़ा 60 लाख के पास, 3 लाख 64 हजार से अधिक मौतें
X

वाशिंगटन । कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 60 लाख के पास पहुंच चुका है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 64 हजार से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, "दुनियाभर में शनिवार सुबह तक कुल 59 लाख 23 हजार 432 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 64 हजार 849 रही।"

सीएसएसई ने कहा कि दुनिया में महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या अमेरिका में सबसे अधिक है।

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 1 लाख 2 हजार 808 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 17 लाख 45 हजार 930 मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं, कोविड-19 संक्रमण के 4 लाख 65 हजार 166 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 3 लाख 87 हजार 623 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

वहीं, 2 लाख 72 हजार 607 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 38 हजार 564 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 32 हजार 248 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 86 हजार 923 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 82 हजार 922 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 73 हजार 491 मामलों के साथ भारत, 1 लाख 62 हजार 120 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 46 हजार 668 मामलों के साथ ईरान और 1 लाख 41 हजार 779 मामलों के साथ पेरू महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 38 हजार 243 मौतों के साथ ब्रिटेन अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है।

महामारी के चलते हुई 20 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 33 हजार 229 मौतों के साथ इटली, 28 हजार 717 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 878 मौतों के साथ ब्राजील और 27 हजार 121 मौतों के साथ स्पेन शामिल हैं।




Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it