Top
Begin typing your search above and press return to search.

संसद में कोविड-19 नियंत्रण कक्ष ने काम शुरू किया

लोक सभा सचिवालय ने कोरोना महामारी का मुक़ाबला करने के लिए सांसदों/विधायकों के प्रयासों को समन्वित करने के लिए संसद भवन में स्थापित नियंत्रण कक्ष ने काम करना शुरू कर दिया है।

संसद में कोविड-19 नियंत्रण कक्ष ने काम शुरू किया
X

नयी दिल्ली। लोक सभा सचिवालय ने कोरोना महामारी का मुक़ाबला करने के लिए सांसदों/विधायकों के प्रयासों को समन्वित करने के लिए संसद भवन में स्थापित नियंत्रण कक्ष ने काम करना शुरू कर दिया है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गत 21 अप्रैल को राज्य विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान इस आशय का निर्णय लिया था जिसके अनुसार लोकसभा सचिवालय में तत्काल प्रभाव से एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका उद्देश्य कोविड-19 का मुक़ाबला करने के लिए तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए सांसदों, विधायकों और आम जनता के बीच शीघ्र संपर्क स्थापित करने में मदद करना है।

श्री बिरला की उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान पीठासीन अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा हुई थी। इस महामारी के दौरान आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए देश में सांसदों और विधायकों/विधान परिषद के सदस्यों की भूमिका और प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया था कि संसद और राज्य विधानमंडल कार्यपालिका के साथ खड़े हैं तथा सांसद और विधायक/विधान सभा परिषद के सदस्य इस महामारी को फैलने से रोकने के राष्ट्रीय प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

चर्चा में श्री बिरला ने सभी राज्य विधानमंडलों से अनुरोध किया था कि वे विभिन्न राज्य विधानमंडलों और संसद के बीच जानकारी के रियल टाइम आदान-प्रदान के लिए एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना करें जिससे सांसदों /विधायकों/विधान परिषद के सदस्यों को कोविड 19 से उत्पन्न स्थिति का मुक़ाबला करने के लिए अपने कर्तव्य अधिक प्रभावी ढंग से निभाने में मदद मिले ।

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार उक्त निर्णय के अनुरूप संसद भवन में तत्काल प्रभाव से एक नियंत्रण कक्ष ने कार्य करना शुरू कर दिया है। इस नियंत्रण कक्ष से संपर्क के लिए दूरभाष नंबर 011-23035160 और 011-23035163 हैं। राजस्थान, हरियाणा, ओडिशा, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश राज्य विधानमंडलों ने अपने-अपने विधानमंडल सचिवालयों ने भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किये हैं जिन्होंने कार्य करना शुरू कर दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it