Top
Begin typing your search above and press return to search.

देशव्यापी अभियान ‘संविधान से स्वाभिमान’

प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘बंधुभाव पंचायत’ का आयोजन होगा

देशव्यापी अभियान ‘संविधान से स्वाभिमान’
X

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने दलितों को पार्टी से जोड़ने के लिए तीन महीने का देशव्यापी अभियान ‘संविधान से स्वाभिमान’चलाने का फैसला किया है।

कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रमुख नीतिन राउत ने शनिवार को बताया कि संविधान दिवस 26 नवंबर 2018 से 26 फरवरी 2019 तक दलित मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। यह देशव्यापी होगा और इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि यह अभियान 26 नवंबर को नयी दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘ संविधान सम्मान समारोह’ से आरंभ होगा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित विपक्ष के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। उन्होेंने कहा कि अभियान के तहत राज्य, जिला तथा गांव स्तर पर कार्यक्रम किये जाएगें तथा संविधान के संबंध में लोगों को जागरुक किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘बंधुभाव पंचायत’ का आयोजन होगा। तालुका स्तर पर ‘ संविधान तथा कांग्रेस का उसमें याेगदान’ परिचर्चा की जाएगी।

श्री राउत ने बताया कि पांच चरणों में चलने वाले इस अभियान का समापन फरवरी के अंतिम सप्ताह में भारतीय जनता पार्टी की कथित संविधान विरोधी भूमिका के खिलाफ देशभर में ‘दलित रैली’ के साथ किया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it