Top
Begin typing your search above and press return to search.

पेयजल की समस्या उत्पन्न होने पर निगम के अधिकारी होंगे जिम्मेदार:मंडलायुक्त

पेयजल की समस्या से ग्रसित बुंदेलखंड के झांसी मंडल में पेयजल की किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न

पेयजल की समस्या उत्पन्न होने पर निगम के अधिकारी होंगे जिम्मेदार:मंडलायुक्त
X

झांसी। पेयजल की समस्या से ग्रसित बुंदेलखंड के झांसी मंडल में पेयजल की किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर इसके लिए नवनियुक्त मंडलायुक्त ने जलसंस्थान और जल निगम के अधिकारियों को सीधे तौर पर आज जिम्मेदार ठहराया।

मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने साफ तौर पर कहा “ पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता है और यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो चिंताजनक है।

पेयजल की समस्या खड़ी होने पर जल संस्थान और जलनिगम के अधिकारी सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

उत्तर प्रदेश सचिव के सम्भावित दौरे के मद्देनजर विभिन्न विभागों की समीषा बैठक के दौरान श्रीमती श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य और सिंचाई विभाग की स्थिति सबसे खराब पायी।

उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पेयजल का संकट है उनके लिए क्या विकल्प है इसके बारे में बताइये , साथ ही सिंचाई विभाग को टेल तक पानी पहुंचाने के काम में तेज लाने और किसी इलाके में नहर कटाई होने पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिये ।

उन्होंने कहा कि सचिव की बैठक में अगर किसी विभाग की कोई कमी पायी गयी तो उसके लिए सम्बंधित अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।

सभी जिलाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिये गये।

मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं में जबरदस्त खामियों पर अपर स्वास्थ्य निदेशक को आडे हाथ लेते हुए रिपोर्ट पेश करने को कहा ।

मेडिकल कॉलेज में आधुनिक मशीनों के अभी तक काम शुरू नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए अपर स्वास्थ्य निदेशक से मशीनों की खरीद से लेकर उनके काम शुरू नहीं करने तक के कारणों पर पूरी रिपोर्ट मांगी है।

उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का तुरंत निस्तारण करने विशेष रूप से ब्लॉक और तहसील स्तर की समस्याओं का निस्तारण वहीं करने के आदेश दिये।

बैठक में नगर विकास,सौभाग्य योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा,विद्युत विभाग, आवास, शिक्षा विभाग, महिला हेल्पलाइन और मनरेगा योजना की भी समीक्षा की गयी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it