Top
Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना के आंकड़ों में आई थोड़ी गिरावट , 24 घंटे में मिले 75,809 केस

भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर दो दिनों के बाद राहत की खबर सामने आई है...लगातार दो दिनों तक रोजाना 90 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद बीते 24 घंटे में 75 हजार नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं

कोरोना के आंकड़ों में आई थोड़ी गिरावट , 24 घंटे में मिले 75,809 केस
X

भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर दो दिनों के बाद राहत की खबर सामने आई है...लगातार दो दिनों तक रोजाना 90 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद बीते 24 घंटे में 75 हजार नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है... वहीं, दुनियाभर में भी कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है... अब आपको बताते हैं देश और दुनिया में क्या है कोरोना की स्थिति....

भारत में कोरोना वायरस को लेकर दो दिनों बाद राहत की खबर सामने पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 75,809 नए मामले सामने आए हैं.. वहीं 1133 लोगों की जान चली गई है। देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 42 लाख 80 हजार हो गई है। इनमें से 72,775 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 83 हजार हो गई और 33 लाख 23 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। अब एक नजर डालते हैं देश के प्रभावित राज्यों पर..

देश में प्रभावित राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 9,23,641
आंध्र प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 5,06,493
तमिलनाडु में कोरोना से संक्रमित हुए 4,69,256 लोग
कर्नाटक में संक्रमितों की संख्या हुई 4,04,324
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 2,71,851

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के मरीजों की ठीक होने की दर 88.24 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि किसी को नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा। कुमार ने कहा कि राज्य में प्रतिदिन डेढ़ लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रतिदिन 11,350 आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है जिसे प्रतिदिन 20,000 तक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा..साथ ही दुनियाभर में कोरोना के आंकड़ों की अगर बात करें, तो


दुनियाभर में कोरोना के आंकड़े

संक्रमितों की संख्या हुई 2,74,79,207
महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 8,96,421
कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 1,95,73,109

रूस ने अपनी कोरोना वैक्सीन 'स्पूतनिक वी' को पब्लिक के लिए रिलीज कर दिया है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। हालांकि, अभी ये नहीं बताया है कि किस तरह से इसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा। सरकार खुद टीकाकरण कार्यक्रम चलाएगी या फिर इसे मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it