Top
Begin typing your search above and press return to search.

देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार

देश और दुनिया में कोरोना का संकट बरकरार है... भारत में अबतक कुल 27 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और करीब 53 हजार लोगों ने जान गंवा दी है..

देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार
X

देश और दुनिया में कोरोना का संकट बरकरार है... भारत में अबतक कुल 27 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और करीब 53 हजार लोगों ने जान गंवा दी है... तो, चलिए अब आपको बताते हैं कि दुनियाभर में कोरोना की तबाही का क्या है मंज़र...देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में पहले नंबर पर बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 64 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए और 1092 लोगों की मौत हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 27 लाख 66 हजार 626 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 53,015 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लाख 76 हजार 387 एक्टिव केस हैं और 20 लाख 36 हजार लोग ठीक भी हुए हैं.. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है. देश में कोरोना वायरस के लिए जांच की क्षमता को बढ़ाते हुए एक दिन में 8 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है और अब तक 3 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है.

देश के प्रभावित राज्यों की स्थिति

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या हुई 6,15,477

तमिलनाडु में कोरोना के केस हुए 3,49,654

आंध्रप्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 3,06,261

कर्नाटक में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 2,40,948

दिल्ली में कोरोना के केस हुए 1,54,741


आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. दुनियाभर में महामारी की रफ्तार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है

दुनियाभर में कोरोना के आंकड़े
संक्रमितों की संख्या- 2,20,46,135
कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा- 7,90,557
कोरोना को मात देने वालों की संख्या- 1,49,89,679

कोरोना के आंकड़ो के मुताबिक कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है. यहां अबतक 55.65 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका की 6 यूनिवर्सिटी में 200 से ज्यादा स्टूडेंट्स संक्रमित पाए गए हैं.. और पांच राज्यों के स्कूलों के 2000 से ज्यादा बच्चों को क्वारैंटाइन किया गया है..


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it