Top
Begin typing your search above and press return to search.

इजरायल में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या 100 हुई

इजरायल में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगाें की संख्या 100 तक पहुंच गई

इजरायल में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या 100 हुई
X

तेल अवीव । इजरायल में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगाें की संख्या 100 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।
गृह मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस समय 91 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और तीन लोगों को पूरी तरह ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को जारी एक आदेश में विदेशों से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्यत: अलग रखा जाएगा और उन्हीं पर्यटकों को इजरायल आने की अनुमति दी जाएगी जो कम से कम अपने घरों में दो हफ्तों से रहे हों। इसके अलावा जो पर्यटक इस समय इजरायल में हैं, उन्हें यहां से जाने और फिर इजरायल लौटने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को कोराेना वायरस को महामारी घोषित कर दिया था और विश्व में इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 126,000 पार कर चुकी है तथा 4600 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी से 68,000 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it