कोरोना वायरस : मुख्यमंत्रियों संग पीएम मोदी की बैठक जारी
देश में फैलते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लगाए गए लॉकडाउन-2.0 तीन मई को खत्म होने वाला है

नई दिल्ली। देश में फैलते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लगाए गए लॉकडाउन-2.0 तीन मई को खत्म होने वाला है। वहीं दूसरी ओर देश में कोरोना संक्रमित मारीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 27 हजार के पार तक पहुंच चुका है। वहीं अब तक 872 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में आगे की क्या रणनीति होगी। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की ये मुख्यमंत्रियों के साथ चौथी बैठक है, जिसमें देश के मौजूदा हालात पर चर्चा होगी।
बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह नेतृत्व कर रहे हैं। बैठक में पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से उनके राज्य में हालातों की जानकारी ले रहे हैं और लॉकडाउन बढ़ाने या राहत दिए जाने पर चर्चा की जा रही है।
माना जा रहा है कि देश में वतमान हालात को देखते हुए पीएम मोदी तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ा सकते हैं।


