Top
Begin typing your search above and press return to search.

देश में कोरोना रिकवरी दर 77.65 प्रतिशत

देशभर में पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 96,551 व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट के बीच 70,880 कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने से राष्ट्रीय औसत रिकवरी दर घटकर 77.65 प्रतिशत हो गयी है।

देश में कोरोना रिकवरी दर 77.65 प्रतिशत
X

नयी दिल्ली । देशभर में पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 96,551 व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट के बीच 70,880 कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने से राष्ट्रीय औसत रिकवरी दर घटकर 77.65 प्रतिशत हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में 70,880 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं जिससे अब तक कोरोना संक्रमण को मात देने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 35,42,663 हो गयी है।

मंत्रालय ने आज यह बताया कि 10 सितंबर को कोरोना संक्रमणमुक्त हुए व्यक्तियों में महाराष्ट्र के 14,253, आंध्र प्रदेश के 10,040, कर्नाटक के 7,021, तमिलनाडु के 6,185, उत्तर प्रदेश के 4,605, पश्चिम बंगाल के 3,035, ओडिशा के 2,706 , दिल्ली के 2,637, तेलंगाना के 2,324 और असम के 2,197 व्यक्ति शामिल हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक रिकवरी दर के मामले में बिहार सबसे आगे है। बिहार में रिकवरी दर 90 प्रतिशत है। इसके अलावा तमिलनाडु में रिकवरी दर 88 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 86 प्रतिशत, दिल्ली में रिकवरी दर 85 प्रतिशत, राजस्थान में 83 प्रतिशत, गुजरात में 82 प्रतिशत और आंध्र प्रदेश में रिकवरी दर 81 प्रतिशत है।

इनके अलावा, हरियाणा में रिकवरी दर 78 प्रतिशत, ओडिशा में 78 प्रतिशत, तेलंगाना में 78 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 75 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 76 प्रतिशत, केरल में 73 प्रतिशत, कर्नाटक में 75 प्रतिशत, पंजाब में 72 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 70 प्रतिशत, झारखंड में 73 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 71 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 46 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 96,551 मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 45,62,414 हो गयी है। 10 सितंबर को हालांकि 70,880 संक्रमितों के रोग मुक्त होने और 1,209 मरीजों की माैत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 24,462 की तेजी आयी है। देश भर में इस समय कोरोना संक्रमण के 9,43,480 सक्रिय मामले हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it