Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड 8,593 नए मामले, 85 की मौत

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की तीसरी लहर लगातार भयावह होती जा रही है और बुधवार को इसके संक्रमण के रिकॉर्ड 8,593 नये मामले दर्ज किये गये जिससे संक्रमितों की संख्या 4.60 लाख के करीब पहुंच गयी

दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड 8,593 नए मामले, 85 की मौत
X

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) की तीसरी लहर लगातार भयावह होती जा रही है और बुधवार को इसके संक्रमण के रिकॉर्ड 8,593 नये मामले दर्ज किये गये जिससे संक्रमितों की संख्या 4.60 लाख के करीब पहुंच गयी।

इससे पहले मंगलवार को अब तक के सर्वाधिक 7,830 मामले सामने आये थे।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के सर्वाधिक नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 4,59,975 हो गई। नये मामलों में वृद्धि के बीच कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। इस दौरान 7,264 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक कुल 4,10,118 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। इसके साथ ही, कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 89.16 प्रतिशत पर आ गयी।

इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से रिकॉर्ड 85 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,228 हो गयी है। इससे पहले मंगलवार को भी सर्वाधिक 83 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी थी।

चिंता की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या कम होने से सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर आज 42,629 पहुंच गयी।

गौरतलब है कि राजधानी में नवंबर की शुरुआत से ही प्रत्येक दिन कोरोना संक्रमण के पांच हजार से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है और यह संख्या चार हजार को पार कर 4016 हो गयी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it