Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड 6,842 नए मामले

राजधानी दिल्ली में बुधवार को अब तक के सर्वाधिक रिकॉर्ड 6,842 नये मामले दर्ज किए गए जिससे संक्रमितों की संख्या 4.10 लाख के करीब पहुंच गई

दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड 6,842 नए मामले
X

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार को अब तक के सर्वाधिक रिकॉर्ड 6,842 नये मामले दर्ज किए गए जिससे संक्रमितों की संख्या 4.10 लाख के करीब पहुंच गई।

राजधानी में पिछले पांच दिनों तक रिकॉर्ड पांच हजार से अधिक मामले सामने आने के बाद सोमवार को नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ जिससे सक्रिय मामलों में भी गिरावट दर्ज की गयी। इससे पहले मंगलवार को अब तक का सर्वाधिक 6,725 मामले दर्ज किये गये थे जबकि शुक्रवार को तब तक के सर्वाधिक 5,891 मामले दर्ज किये गये थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के सर्वाधिक नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 4,09,938 हो गई। इस दौरान 5,797 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक कुल 3,65,866 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। इसके साथ ही, कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक गिरावट के साथ 89.24 फीसदी पर आ गयी जो मंगलवार को 89.32 प्रतिशत थी।

इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से रिकॉर्ड 51 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,703 हो गयी है। इससे पहले रविवार को भी 51 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी थी।

चिंता की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में गिरावट होने से सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 994 और बढ़ कर आज 37,369 पहुंच गयी।

गौरतलब है कि राजधानी में इससे पहले रविवार को 5,664 मामले, शनिवार को 5,062 मामले, गुरुवार को 5,739 मामले और बुधवार को 5,673 नये मामले सामने आये थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it