Top
Begin typing your search above and press return to search.

मप्र में कोरोना मरीज 2 लाख 6 हजार के पार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी का दौर जारी है। अब यह आंकड़ा 2 लाख 6 हजार से आगे निकल गया है

मप्र में कोरोना मरीज 2 लाख 6 हजार के पार
X

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी का दौर जारी है। अब यह आंकड़ा 2 लाख 6 हजार से आगे निकल गया है। वहीं अब तक बीमारी से 3260 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक आंकड़े बताते है कि कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2 लाख 6 हजार 128 हो गई है। बीते 24 घंटों मंे 1383 मरीज बढ़े हैं। इंदौर में 523 मरीज बढ़ने से कुल मरीजों की संख्या 42149 हो गई है, वहीं भोपाल में 302 मरीज बढ़े और यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 31974 हो गया है।

राज्य में बीते 24 घंटों में 10 मरीजों की मौत हुई है। अब तक बीमारी से 3260 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में बीते 24 घंटों में बीमारों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या है। इस अवधि में 1576 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कुल 1 लाख 88 हजार 97 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 14771 हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it