Top
Begin typing your search above and press return to search.

मप्र में कोरोना मरीज साढ़े 4 हजार के पार, अब तक 239 मौतें

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या साढ़े चार हजार को पार कर गई है। बीते 24 घंटों के दौरान 169 मरीजों की संख्या की बढ़ोतरी हुई है

मप्र में कोरोना मरीज साढ़े 4 हजार के पार, अब तक 239 मौतें
X

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या साढ़े चार हजार को पार कर गई है। बीते 24 घंटों के दौरान 169 मरीजों की संख्या की बढ़ोतरी हुई है। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 239 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 4426 से बढ़कर 4595 हो गई है। इंदौर में सबसे ज्यादा 2299 लोग संक्रमित हैं। दूसरे स्थान पर राजधानी भोपाल है, जहां 926 लोगों की पहचान कोरोना मरीज की बन गई है। जबलपुर में 168, उज्जैन में 284, मुरैना में 25, खरगोन में 99, बड़वानी में 26, छिंदवाड़ा में 5, विदिशा में 14, होशंगाबाद में 37, खंडवा में 81, देवास में 58, रतलाम में 28, धार में 96, रायसेन में 65, शाजापुर में 8, मंदसौर में 57, आगर मालवा में 13, बुरहानपुर में 122, सागर में 17, ग्वालियर में 36, नीमच में 49, श्योपुर व भिंड में 12, सतना में 8, रीवा में 11, झाबुआ में 7, सीहोर में 5 व सीधी में चार-चार, अलिराजपुर, हरदा, अनूपपुर, शिवपुरी, टीकमगढ़, शहडोल, दतिया में तीन-तीन, डिंडोरी, अशोकनगर, दो-दो व गुना, बैतूल, मंडला, पन्ना, सिवनी, दमोह में खांसी-बुखार का एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के ब्यौरे के अनुसार, प्रदेश में करोना से मौत की संख्या बढ़कर 239 हो गई है। अब तक इंदौर में 98, भोपाल में 35, उज्जैन में 45, रायसेन में 9, जबलपुर, खंडवा व खरगोन में 8-8 मंदसौर व देवास में 7-7 मौतें हुई हैं। राहत की बात यह है कि अब तक 2283 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 1098 और भोपाल में 525 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना को हरा चुके ये लोग अगर चाहें तो अपना प्लाज्मा दान कर बहुत सारे मरीजों की जान बचा सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it