कोरोना: देश में 50 प्रतिशत से अधिक मौतें महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में
महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने वालों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही और इन दो राज्याें में मृतकों की कुल संख्या 306 हो गयी

नयी दिल्ली । महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने वालों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही और इन दो राज्याें में मृतकों की कुल संख्या 306 हो गयी है जो देश में कोरोना से हुई मौतों के कुल आंकड़ों का 50 फीसदी से अधिक है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान नौ और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 232 तथा मध्य प्रदेश में यह संख्या चार बढ़कर 74 हो गयी है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18601 हो गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 590 तक पहुंच गया है। अब तक 3252 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
मंत्रालय के अनुसार देश के 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-
राज्य....................संक्रमित....ठीक हुए....मौत
अंडमान, नोकोबार....16.........11...........0
आंध्र प्रदेश..............722......92..........20
अरुणाचल प्रदेश........1........0...............0
असम.....................35......19..............1
बिहार.....................113.....42.............2
चंडीगढ़..................26.......13.............0
छत्तीसगढ़...............36.......25.............0
दिल्ली..................2081....431............47
गोवा....................7............7..............0
गुजरात...............1939......131...........71
हरियाणा.............254........127...........3
हिमाचल प्रदेश....39...........16.............1
जम्मू और कश्मीर.368........71............5
झारखंड...............46..........0..............2
कर्नाटक..............408........112..........16
केरल.................408.........291..........3
लद्दाख.................18............14...........0
मध्य प्रदेश.........1485.........127.........74
महाराष्ट्र.............4666........572........232
मणिपुर................2.............2.............0
मेघालय..............11...........0..............1
मिजोरम..............1............0..............0
नगालैंड..............0.............0.............0
ओडिशा..............74...........24...........1
पुडुचेरी...............7..............3.............0
पंजाब................245..........38...........16
राजस्थान..........1576.........205..........25
तमिलनाडु.........1520.........457.........17
तेलंगाना.............873..........190.........23
त्रिपुरा..................2.............1..............0
उत्तराखंड............46...........18............0
उत्तर प्रदेश.........1184........140..........18
पश्चिम बंगाल.....392..........73...........12
कुल संख्या........18601.....3252.........590


