Top
Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना संक्रमितों की संख्या महाराष्ट्र में 4000, दिल्ली में 2000 के पार

कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ संक्रमितों के मामलों में महाराष्ट्र में आंकड़ा 4000 के पार हो गया जबकि दिल्ली में 2000 से अधिक लोग इस बीमारी के चपेट में आ गये

कोरोना संक्रमितों की संख्या महाराष्ट्र में 4000, दिल्ली में 2000 के पार
X

नयी दिल्ली । कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ संक्रमितों के मामलों में महाराष्ट्र में आंकड़ा 4000 के पार हो गया जबकि दिल्ली में 2000 से अधिक लोग इस बीमारी के चपेट में आ गये हैं।

महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही और इन छह राज्याें में संक्रमितों की कुल संख्या 12311 हो गयी है जो देश में कोरोना से हुई मौतों के कुल आंकड़े का लगभग 71 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17265 हो गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 543 तक पहुंच गया है। अब तक 2547 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश के 33 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

राज्य....................संक्रमित....ठीक हुए.....मौत

आंध्र प्रदेश ............646.........42...........15

अंडमान निकोबार......15..........11............0

अरुणाचल प्रदेश........1...........0...............0

असम....................35............17.............1

बिहार....................93...........42............2

चंडीगढ़.................26............13.............0

छत्तीसगढ़ .............36...........25............0

दिल्ली .............2003...........72............45

गोवा .....................7.............7.............0

गुजरात...............1743..........105...........63

हरियाणा .............233.........87...............3

हिमाचल प्रदेश........39..........16..............1

जम्मू-कश्मीर..........350.........56.............5

झारखंड.................42...........0...............2

कर्नाटक...............390.........111..............16

केरल..................402........270...............3

लद्दाख...................18..........14...............0

मध्य प्रदेश.............1407......127.............70

महाराष्ट्र.................4203......507.........223

मणिपुर.....................2...........1............0

मेघालय..................11............0............1

मिजोरम..................1.............0............0

नागालैंड.................0.............0............0

ओडिशा ...............68..........24............1

पुड्डुचेरी ..................7.............3.............0

पंजाब ................219...........31...........16

राजस्थान ..........1478.........183...........14

तमिलनाडु..........1477........411...........15

तेलंगाना..............844........186...........18

त्रिपुरा ....................2............1.............0

उत्तराखंड .............44............11............0

उत्तर प्रदेश............1084.........108...........17

पश्चिम बंगाल .......339.........66..........12

कुल.................17265.....2547........543



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it