Top
Begin typing your search above and press return to search.

बहराइच में महिला पॉलीटेक्निक को बनाया जायेगा कोरोना अस्पताल

उत्तर प्रदेश के बहराइच में महिला पॉलीटेक्निक को कोरोना अस्पताल के रूप में तब्दील किया जाएगा।

बहराइच में महिला पॉलीटेक्निक को बनाया जायेगा कोरोना अस्पताल
X

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में महिला पॉलीटेक्निक को कोरोना अस्पताल के रूप में तब्दील किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एस के सिंह ने शनिवार को बताया कि महिला पॉलीटेक्निक को कोरोना अस्पताल के रूप में तब्दील किया जाएगा। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 500 बेड लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मरीजों के इलाज व खान पान से लेकर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश के बाद कॉलेज को सुविधाओं से लैस करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सामुदायिक स्तर पर कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए सरकार गंभीर है। कोरोना से पीड़ित मरीजों के लिए वर्तमान में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमित स्वस्थ मरीजों और गंभीर मरीजों से अलग रखने के लिए शासन ने आदेश जारी किया गया, ताकि ऐसे मरीजों को जल्द से जल्द सेहतमंद बनाया जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वस्थ संक्रमित मरीजों के लिए महिला पॉलीटेक्निक को आरक्षित किया गया है। यहां ऐसे मरीजों के लिए 500 बेड़ का बंदोबस्त किया जा रहा है। यहां मरीजों को प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी सुविधाएं मुहैया होंगी, चिकित्सकीय टीम 24 घंटे डियूटी पर रहेगी। यहां गंभीर होने वाले मरीजों को सीधे लेबल-2 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। जहां सीसी कैमरे भी लगे होंगे और अस्पताल की सुरक्षा में पुलिस भी तैनात रहेगी, कोविड अस्पताल की सुरक्षा में 24 घंटे पुलिस मुस्तैद रहेगी। मरीज व चिकित्सा कर्मियों पर नजर रखने के लिए सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए नोडल अधिकारी भी होंगे जो कंट्रोल रूम से सभी कक्षों की गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। वहीं उपलब्ध बेड पर एक नजर आइटीआई- 450 बेड, डेडिकेटेड वार्ड- 139 बेड, कोविड अस्पताल चित्तौरा- 40 बेड, ऑर्थो वार्ड बहराइच- 70 बेड, स्वस्थ संक्रमितों को रखने के लिए 500 बेड का अस्थाई अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए महिला पॉलिटेक्निक भवन को आरक्षित किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it