Top
Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना से दुनिया में 30,690 मौतें, कुल 6,52,721 संक्रमित

विश्व के अधिकांश (अब तक 185) देशों में फैल चुके कोरोना वायरस (कोविड 19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं लेे रहा

कोरोना से दुनिया में 30,690 मौतें, कुल 6,52,721 संक्रमित
X

बीजिंग/ जेनेवा/ नयी दिल्ली । विश्व के अधिकांश (अब तक 185) देशों में फैल चुके कोरोना वायरस (कोविड 19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं लेे रहा है और अब तक इस खतरनाक वायरस से दुनिया भर में 30,690 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 6,52,721 लोग इससे संक्रमित हैं।

भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है और देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 149 नये मामले सामने आने के बाद अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 917 हो गयी है जबकि दो और मरीजों की मौत होने की बाद मृतकों का आंकड़ा 19 हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में कोरोना के 917 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान 45 नये मामले सामने आए हैं जबकि पांच लोगों की मौत हुई है। चीन में अब तक 81,439 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और 3300 लोगों की इस वायरस के चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी है। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे। चीन में 81,285 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और करीब 3,287 लोगों की इस वायरस के चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना को लेकर सबसे गंभीर स्थिति इटली और स्पेन से सामने आयी है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से बुरी तरह प्रभावित इटली में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 हजार का आंकड़ा पार कर गयी है और मृतकों का आंकड़ा 10,023 पहुंच गया है।

इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने शनिवार को टेलीविजन पर एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से 889 लोगों की मौत हुई है। इटली में कोरोना संक्रमण के 3651 नये मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 92472 हो गयी है।

स्पेन में इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5982 हो गयी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक स्पेन में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 72,248 हो गयी है।

खाड़ी देश ईरान में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। ईरान में इस वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 2517 हो चुकी है जबकि 35408 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।

दक्षिण कोरिया में सरकार की ओर से पिछले कुछ दिनों के दौरान स्थिति को काफी नियंत्रित करने की कोशिश की गयी हैं जिसमें उसे काफी हद तक सफलता भी मिली है। यहां इस महामारी से मरने वालों की संख्या 152 पहुंच चुकी है जबकि 9583 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

चीनी नागरिकों की अच्छी-खासी संख्या वाले देश अमेरिका में भी यह बीमारी व्यापक रूप से फैल चुकी है। अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 2190 लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 1,24,377 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

चीन के अलावा कोरोना वायरस ने इटली, ईरान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया समेत विश्व के कई और देशों काे अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इसके संक्रमण के आधे से अधिक मामले अब चीन के बाहर के हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपाेर्ट के अनुसार चीन के बाद इटली में इस जानलेवा वायरस ने व्यापक स्तर पर अपने पैर पसार लिये हैं और यहां कोरोना से मरने वाली की संख्या चीन से करीब दोगुना हो चुकी है। विश्व के कुछ अन्य देशों में भी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it