Top
Begin typing your search above and press return to search.

महाराष्ट्र में कोरोना मामले 6.15 लाख के पार, रिकवरी दर 71 फीसदी से अधिक

देश में कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 11,119 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मंगलवार रात बढ़कर 6.15 लाख के पार पहुंच गयी

महाराष्ट्र में कोरोना मामले 6.15 लाख के पार, रिकवरी दर 71 फीसदी से अधिक
X

मुंबई। देश में कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 11,119 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मंगलवार रात बढ़कर 6.15 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि इस दौरान 9,356 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या भी 4.38 लाख के करीब आ गयी, यानी मरीजों के स्वस्थ होने की दर 71 फीसदी से अधिक हो गयी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 6,15,477 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस दौरान रिकॉर्ड 422 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 20,687 हो गयी है। राज्य में इस अवधि में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 4,37,870 हो गयी है।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक वृद्धि के साथ बढ़कर 71.14 प्रतिशत हो गयी जो सोमवार को 70.90 फीसदी थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर आंशिक बढ़कर 3.36 प्रतिशत पर आ गई।

चिंता की एक और बात यह है कि राज्य में आज सक्रिय मामलों में 1,340 की वृद्धि दर्ज की गयी। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,56,608 रही जो सोमवार को 1,55,268 थी। सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले स्थान पर है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it