Top
Begin typing your search above and press return to search.

जम्मू-कश्मीर में कोरोना मामले 29000 के करीब, 548 की मौत

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 422 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या सोमवार को 29 हजार के करीब पहुंच गई

जम्मू-कश्मीर में कोरोना मामले 29000 के करीब, 548 की मौत
X

श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 422 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या सोमवार को 29 हजार के करीब पहुंच गयी तथा छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 548 हो गया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक नये मामलों में 341 कश्मीर से तथा 81 जम्मू से सामने आये हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,892 हो गयी है।

इस दौरान 353 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 21,296 हो गयी है।

चिंता की बात यह है कि सक्रिय मरीजों की संख्या में 63 की वृद्धि दर्ज की गयी और इनकी संख्या बढ़कर अब 7,048 हो गयी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it