Top
Begin typing your search above and press return to search.

अफगानिस्तान में कोरोना मामले 21000 के करीब

अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 575 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20917 पहुंच गयी

अफगानिस्तान में कोरोना मामले 21000 के करीब
X

काबुल । अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 575 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20917 पहुंच गयी है।

जन स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। मंत्रालय के मुताबिक काबुल से सर्वाधिक 193 नये मामले सामने आये जबकि हेरात से 151 मामले सामने आये हैं।

मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान 12 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 369 हो गयी है। देश में 329 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2171 हो गयी है।

देश में सक्रिय मामलों की संख्या 18377 हो गयी है। देश में अब तक कुल 48305 नमूनों की जांच की जा चुकी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it