Top
Begin typing your search above and press return to search.

झारखंड में कोरोना के मामले 5 हजार के पार

झारखंड के 24 में से 22 जिलों से कोरोना के 300 से ज्यादा नए मामले आने के साथ राज्य में संक्रमित लागों की संख्या 5 हजार का आंकड़ा पार कर 5,100 तक जा पहुंचा है

झारखंड में कोरोना के मामले 5 हजार के पार
X

रांची। झारखंड के 24 में से 22 जिलों से कोरोना के 300 से ज्यादा नए मामले आने के साथ राज्य में संक्रमित लागों की संख्या 5 हजार का आंकड़ा पार कर 5,100 तक जा पहुंचा है। आधिकारिक ब्योरे के मुताबिक, बीते 24 घंटों में और पांच मौतें होने के साथ राज्य में वायरस से मौतों की संख्या बढ़कर 47 हो गई। पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, हजारीबाग, धनबाद और रामगढ़ जिले में एक-एक मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार, राज्य में कोरोना के अब 2,473 सक्रिय मामले हैं।

रांची जिले में सबसे ज्यादा 61 नए मामले सामने आए हैं। दूसरे स्थान पर चतरा है, जहां 57 नए मामलों का पता चला। इसी तरह लातेहार में 42, गढ़वा में 23, साहेबगंज में 22, पश्चिमी सिंहभूम में 16, बोकारो में 15 और गिरिडीह में 10 नए मामलों की पहचान की गई।

बीते 24 घंटों के दौरान अंौर 64 मरीज ठीक हुए। राज्य में 179 पुलिसकर्मी भी कोरोना से संक्रमित हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it