Top
Begin typing your search above and press return to search.

महाराष्ट्र में कोरोना सक्रिय मामले करीब 1.94 लाख

देश में में कोरोना वायरस महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 16867 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 7.8 लाख के पार पहुंच गयी

महाराष्ट्र में कोरोना सक्रिय मामले करीब 1.94 लाख
X

मुंबई। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 16,867 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या रविवार रात बढ़कर 7.80 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन चिंता की बात यह है कि इसके साथ ही सक्रिय मामलों में भी 8400 से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी है।

राज्य में इस दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मामलों में भी गिरावट दर्ज की गयी और इस दौरान 7,690 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 5.62 लाख के पार पहुंच गयी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 7,80,689 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस दौरान 296 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24,399 हो गयी है। राज्य में अब तक स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 5,62,401 हो गयी है।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक गिरावट के साथ 72.03 प्रतिशत रह गयी जो शनिवार को 72.57 फीसदी थी जबकि इससे पहले मंगलवार को यह 73.14 प्रतिशत तक पहुंच गयी थी। मरीजों की मृत्यु दर कल के 3.15 फीसदी से घटकर 3.12 प्रतिशत रह गयी।

राज्य में आज सक्रिय मामलों में 8,417 की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,93,548 पहुंच गयी जो शनिवार को 1,85,131 रही थी। सबसे अधिक 51,909 सक्रिय मामले पुणे में हैं। सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और कोविड केंद्रों में इलाज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले स्थान पर है। देश में सबसे अधिक सक्रिय मामले (मरीज) भी इसी राज्य में हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it