Begin typing your search above and press return to search.
आंध्र प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 25 हजार पार
आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को बीते 24 घंटों के दौरान 3,623 मरीज स्वस्थ हुए, जिससे यहां सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 25,514 हो गई है

अमरावती। आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को बीते 24 घंटों के दौरान 3,623 मरीज स्वस्थ हुए, जिससे यहां सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 25,514 हो गई है। राज्य में अब तक 7.88 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं इस दौरान 17 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 6,676 हो गई।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 2,886 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8.2 लाख तक पहुंच गई।
अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान 84,401 सैंपलों का टेस्ट किया गया है।
Next Story


