Begin typing your search above and press return to search.
मराठवाड़ा में कोरोना से 20 की मौत, 763 नये मामले
महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) से 20 मरीजों की मौत हुयी तथा इस संक्रमण के 763 नये मामले सामने आए।

औरंगाबाद । महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) से 20 मरीजों की मौत हुयी तथा इस संक्रमण के 763 नये मामले सामने आए।
अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जिला मुख्यालयों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, आठ जिलों में कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित औरंगाबाद में इस संक्रमण के 137 नये मामले दर्ज किये गये तथा छह मरीजों की मौत हुयी। इसके बाद उस्मानाबाद में 102 नये मामले तथा छह की मौत, जालना में 67 नये मामले तथा चार की मौत, नांदेल में 159 नये मामले तथा दो की मौत, बीड में 94 नये मामले तथा दो की मौत, लातुर में 143 नये मामले, परभणी में 46 नये मामले तथा हिंगोली में 15 नये मामले दर्ज किए गए।
Next Story


