Top
Begin typing your search above and press return to search.

ठेकेदार की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोतरारोड थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व एक ठेकेदार की नृशंस हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ठेकेदार की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
X

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोतरारोड थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व एक ठेकेदार की नृशंस हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार संदीप सिंह की हत्या के आरोपी शंकर कुमार पासवास को पुलिस ने कल रात गिरफ्तार कर लिया है। शंकर ने चार दिन पूर्व संदीप की निर्मम हत्या कर उसके शव के तीन टुकड़े किए और बाद में शरीर के दो हिस्सों को एक मानसरोबर में फेंक दिया था। घटना के बाद पुलिस ने संदीप के अधटके शव को बरामद कर मामले की जांच आरंभ की और गोताखोर की मदद से शरीर के अन्य अंगों की मानसरोवर में तलाश शुरू की।

पुलिस जांच के दौरान शंकर पासवास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। शंकर ने बताया कि संदीप से वह काफी परेशान था, जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर शव के टुकड़े कर मानसरोवर में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आरी, साइकल तथा शरीर के शेष भाग को जप्त कर आरोपी शंकर पासवान पतरापाली किरोड़ीमल मूल निवास झारखंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it