Begin typing your search above and press return to search.
कांग्रेसियों ने दी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि
ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिथौरा द्वारास्थानीय विश्राम गृह मे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद जीकी जयंती

पिथौरा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिथौरा द्वारास्थानीय विश्राम गृह मे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद जीकी जयंती तथा प्रदेश के वरिष्ठ नेता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर अनंत सिंह वर्मा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा पटेल, श्याम सुन्दर एरन, कार्तिक राम ठाकुर, गंगाधर बरिहा, पूनम मानिकपुरी, दिनेश नामदेव, सुरेश मलिक, नारद भोई, शैलेन्द्र डड़सेना, गौतम साहू, सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Next Story


