Begin typing your search above and press return to search.
कांग्रेसी ने सतीश चतुर्वेदी को पार्टी से किया निष्कासित
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश चतुर्वेदी को पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाये जाने पर आज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

नागपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश चतुर्वेदी को पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाये जाने पर आज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस संबंध चतुर्वेदी को लिखित सूचना भेजी गयी है और उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गयी।
महाराष्ट्र कांग्रेस समिति के सचिव वकील गणेश पाटिल ने चतुर्वेदी को पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि वर्ष 2017 में नागपुर नगर परिषद के चुनाव के दौरान उन्होंने बागी उम्मीदवार को मदद की थी और उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाया गया था।
उन्होंने लिखा है कि 23 जनवरी 2018 को नागपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने श्री चुतर्वेदी को एक
नोटिस जारी किया था जिसका जवाब उन्होंने अभी भी नहीं दिया।
Next Story


