Top
Begin typing your search above and press return to search.

कर्नाटक की राजराजेश्वरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत 

कर्नाटक की राजराजेश्वरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है

कर्नाटक की राजराजेश्वरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत 
X

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजराजेश्वरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मुनीरत्ना ने 41162 वोटों से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार को मात दी है।

मुनीरत्ना के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत कर चुनाव काे प्रभावित करने का आरोप लगाया था। 12 मई के पहले हुए चुनाव में एक ही स्थान पर समाज के कमजोर वर्ग के 9000 मतदाताअों के फोटो पहचान पत्र मिले थे, जिन्हें चुनाव आयोग ने जब्त कर लिया था। इस सीट पर चुनाव को निरस्त करते हुए आयोग ने इसे 28 मई को कराने का फैसला लिया था।

चार लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले इस विधानसभा क्षेत्र में लगभग 54 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it