Top
Begin typing your search above and press return to search.

मध्यप्रदेश पर लगे अपराधों के दाग को धो देगी कांग्रेस: कमलनाथ

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश को सुरक्षित बनाने का दावा करते हुए कहा है कि पार्टी प्रदेश पर लगे अपराधों के दाग को धो देगी

मध्यप्रदेश पर लगे अपराधों के दाग को धो देगी कांग्रेस: कमलनाथ
X

भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश को सुरक्षित बनाने का दावा करते हुए कहा है कि पार्टी प्रदेश पर लगे अपराधों के दाग को धो देगी।

कमलनाथ ने आज अपने ट्वीट में कहा है कि हम ऐसा मध्यप्रदेश बनायेंगे, जहां अपराधियों में क़ानून का ख़ौफ हो, बहन-बेटियों को सुरक्षित माहौल मिल सके अौर हमारे प्रदेश पर लगा अपराधों और दुष्कर्म में देश में शीर्ष प्रदेश का दाग धुल जाए।



इसके पहले कमलनाथ ने दो दिन पहले छिंदवाड़ा में एक वारंटी के परिवार और ग्रामीणों द्वारा किए जानलेवा हमले में मारे गए एक पुलिसकर्मी के मामले में भी अपने ट्वीट में कहा था कि इन घटनाओं से जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस भी असुरक्षित है। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उन पर सख्त कार्यवाही की जाए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it