Top
Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस आपदा में फंसे लाेगों की करेंगी मदद : सिंह

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कोरोना वायरस से बचाव के लिये लागू लॉकडाउन के चलते पार्टी राज्य से बाहर या प्रदेश में फंसे लोगों की मदद अपने स्तर से करेंगी

कांग्रेस आपदा में फंसे लाेगों की करेंगी मदद : सिंह
X

देवरिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कोरोना वायरस से बचाव के लिये लागू लॉकडाउन के चलते पार्टी राज्य से बाहर या प्रदेश में फंसे लोगों की मदद अपने स्तर से करेंगी।

कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने गुरूवार को यहां “ यूनीवार्ता” को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर आपदा में फंसे मजदूरों और जरूरतमंदों लोगों को वापस लाने या वही पर उनकी मदद के लिये हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कोरोना आपदा में फंसे बाहर के मजदूरों, जरूरतमंदों के लिए यूपी मित्र हेल्पलाइन नम्बर 7399901414 जारी किया है।

श्री सिंह ने बताया कि यूपी मित्र हेल्पलाइन पर ऐसे लोगो की मदद के लिए जारी किया गया है, जो राज्य के बाहर फंसे हैं या उत्तर प्रदेश में फंसे हैं तथा जिनको राशन या अन्य कोई समस्या है। ऐसे लोग यूपी मित्र हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। कांग्रेस कमेटी कोरोना आपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए कटिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सावधानी ही बचाव है। लोग बहुत जरूरी हो तो तभी ही घरों से बाहर निकले। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाते रखे। स्वच्छता और आयुर्वेद में बताई गई शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पदार्थ का सेवन करते रहें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it