नोटबंदी के खिलाफ कांगे्रस ने निकाली रैली
रायगढ़ ! नोटबंदी के विरोध में कांगे्रस ने आज दोपहर स्टेशन चौक स्थित कांगे्रस कमेटी कार्यालय से रैली निकाली तथा केन्द्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी

रायगढ़ ! नोटबंदी के विरोध में कांगे्रस ने आज दोपहर स्टेशन चौक स्थित कांगे्रस कमेटी कार्यालय से रैली निकाली तथा केन्द्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर भ्रमण पश्चात कलेक्ट्रेट का घेराव किया। पुलिस ने कांगे्रसियों को रोकने के लिये कलेक्ट्रेट के सामने बेरिकेट्स लगा रखे थे इस दौरान कांगे्रसियों व पुलिस के बीच जमकर झुमा-झटकी हुई तथा कांगे्रसियों को तीतर-बितर करने पुलिस को पानी की बौछार करने के साथ हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा बाद में कांगे्रसियों ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम 6 प्रश्नों से संबंधित एक ज्ञापन भी मौके पर उपस्थिति एसडीएम व तहसीलदार को सौंपा।
नोटबंदी के विरोध में आज काग्रेंस ने उग्र प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओ ने कलेक्टर की बेरिकेटींग व्यवस्था को तोड़ कर अंदर घुसने की कोशीश की तो पुलिस को उन्हें तितर बीतर करने वाटर केनिंग का उपयोग किया। भारी विरोध के चलते नौबत तो तब लाठी चार्ज तक की आ गयी जब झूमा-झटकी के दौरान एक आरक्षक ने कांगे्रस के पूर्व अध्यक्ष दीपक पांडेय पर अचानक लाठी चला दी। जिससे कांगे्रसी और खासकर युवक कांगे्रसी उग्र हो उठे और कुछ देर तक तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। मगर कांगे्रसियों के सख्त तेवर के बावजूद कोतवाली थाना प्रभारी सुशांतो बनर्जी और अमित शुक्ला ने संयम से काम लिया और विवादित आरक्षक को पहले सुरक्षा घेरे में भेजने के बाद नाराज कांगे्रसियों को लगातार समझाईश देते रहे और अंतत: उन्होंने इस विवाद को शांत करने में सफलता भी पाई। हालांकि ज्ञापन सौपने पहुंचे काग्रेंसियों की काफी झुमा झटकी पुलिस वालो के साथ हुयी जुलूस का नेतृत्व दिल्ली से आये मनोज तिवारी धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया,व जिला काग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी कर रहे थे करीब 2 सौ कार्यकर्ताओ का जुलूस सरकार व मोदी विरोधी नारे लगाते हुये स्टेशन चौक स्थित काग्रेंस कार्यालय से निकला जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुये कलेक्टरेट पहुंचा था । पुलिस ने भी शांति व्यवस्था बनाये रखने सभी एहयियाती कदम उठाये थे पानी से भरे टेंकर को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिये पहले से कलेक्टरेट में तैनात कर दिया गया था । जुलूस ने कलेक्टरेट पहुंचते ही उग्र रुप धारण कर लिया ओर सुरक्षा बेरिकेट को तोडऩे कार्यकर्ता झूमाझटकी करने लगें यहां तक की पुलिस व काग्रेंसियों मे उठा पटक तक हो गयी स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस ने वाटर केनिंग का उपयोग किया तब कहीं जा कर हालात काबू में आये । प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एस.डी.एम. प्रकाश सर्वे को सौपा गया जिसमें बैक से पैसा निकालने की सीमा समाप्त करने,8 नवंबर से जमा रकम पर 18 प्रतिशत का ब्याज देने, राशन की किमत आधी करने,रवि फसल पर 20 प्रतिशत का बोनस,नोटबंदी से हुये नुकसान की भरपायी, बी.पी. एल.महिलाओ के खाते में 25 हजार जमा करने मनरेगा की मजदूरी दुगनी करने छोटे दुकादारो को आयकर व विक्रय कर में 50 प्रतिशत की छूट सब्जी उत्पादको को क्षतिपूर्ती व उचित मूल्य देने की मांग की गयी है।
नेता... मगर नाम भर के
नोटबंदी के खिलाफ कांगे्रस के राष्ट्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर कांगे्रस के हल्ला बोल रैली तथा धरना प्रदर्शन के लिए अन्य जिलों की भांति रायगढ़ जिले में भी बकायदा बैठक करके जिला तथा ब्लाक मुख्यालयों के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों का अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को इकट्ठा कर कांगे्रस के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी मगर हकीकत में चंद नेता ने ही इस दिश निर्देश का पालन किया। जहां कुछ नेता व पदाधिकारी अपने चंद साथियों के साथ यहां पहुंचे थे तो कुछ तो अकेले ही हाथ हिलाते हुए यहां पहुंच गये थे। यहां तक कि कांगे्रसी विधायकों वाले विधानसभा क्षेत्रों से भी उंगली में गिने जाने लायक कार्यकर्ता ही इस आंदोलन में सहभागी बन जिसके चलते कांगे्रस के इस वृहद आंदोलन वाले कार्यक्रम में बमुश्किल 200 से 250 लोग ही जूट सके। जहां महिला कांगे्रस नेत्रियों में भी पदाधिकारियों की संख्या से कम संख्या रैली में नजर आयी वहीं धर्मजयगढ़ विधायक भी अपने चंद साथियों के साथ यहां नजर आये और रैली तथा धरना प्रदर्शन से दूर-दूर ही रहे हालांकि एनएसयूआई विंग ने इस दिशा निर्देश का पालन किया और राकेश पांडेय के नेतृत्व में युथ विंग के शताधिक कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन में सक्रीय उपस्थिति दर्ज करायी।


