Top
Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर 72 घंटे के प्रतिबंध की मांग दोहरायी

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की उसकी शिकायत पर चुनाव आयोग द्वारा कोई कदम नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए आज फिर मोदी के खिलाफ 72 घंटे का प्रतिबं

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर 72 घंटे के प्रतिबंध की मांग दोहरायी
X

नयी दिल्ली । कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की उसकी शिकायत पर चुनाव आयोग द्वारा कोई कदम नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए आज फिर मोदी के खिलाफ 72 घंटे का प्रतिबंध लगाने की मांग की।

चुनाव आयोग से मिलने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी, जयराम रमेश, रणदीपसिंह सुरजेवाला तथा प्रद्युत किशोर देव बर्मन ने निर्वाचन सदन के बाहर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अप्रैल से अब तक मोदी के खिलाफ 10 शिकायतें दर्ज कराई गई है लेकिन आयोग इन शिकायत को न खारिज कर रहा है और ना ही उसे स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की यह चुप्पी मोदी के लिए आचार संहिता के उल्लंघन की एक तरह से मौन स्वीकृति है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इससे पहले आयोग ने उनकी शिकायत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रतिबंध लगाया था लेकिन मोदी के मामले में आयोग चुप्पी साध गया। उन्होंने कहा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री जरूर हैं लेकिन वह देश के एक नागरिक की हैसियत से चुनाव मैदान में हैं इसलिए उनके लिए आयोग के पास अलग नियम नहीं होना चाहिए।

बर्मन ने कहा कि उन्होंने पश्चिमी त्रिपुरा लोकसभा सीट के लिए दाेबारा मतदान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस सीट पर 11 अप्रैल को चुनाव हुआ था और उस दिन जबरदस्त गुंडागर्दी हुई और कई मतदान केंद्रों को कब्जा लिया गया था। उन्होंने कहा कि इस सीट पर निष्पक्ष चुनाव हों इसके लिए आयोग को वहां दोबारा चुनाव कराने का निर्णय लेना चाहिए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it