Top
Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस की नीति देश को तोड़ने की रही है: गिरिराज

केन्द्रीय सूक्ष्म ,लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कर्नाटक में अपने झंडे को लेकर गठित समिति पर आज गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति देश को तोडने की रही है

कांग्रेस की नीति देश को तोड़ने की रही है: गिरिराज
X

नयी दिल्ली। केन्द्रीय सूक्ष्म ,लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कर्नाटक में अपने झंडे को लेकर गठित समिति पर आज गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति देश को तोड़ने की रही है।

सिंह ने यहां संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जम्मू कश्मीर की समस्या समाप्त नहीं हुयी है और कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने झंडे को लेकर एक नया विवाद खडा कर दिया है ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कर्नाटक मुद्दे पर बयान देकर अपनी पार्टी की स्थिति को स्पष्ट करना चाहिये । यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो माना जायेगा कि कर्नाटक सरकार कांग्रेस हाईकमान की शह पर राज्य के लिए अलग झंडे की मांग उठा रही हैं ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देश तोडने की नीति जारी रहेगी तो देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी । देश में किसी समस्या पर संसद में चर्चा की जा सकती है । उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का राज्यसभा से इस्तीफा देना राजनीति से प्रेरित है ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it