Begin typing your search above and press return to search.
भारत बचाओं अभियान के कार्यक्रम में विशेष ट्रेन से पहुंचेगे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी
कांग्रेस के नई दिल्ली में आगामी 14 दिसम्बर को भारत बचाओं अभियान के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 5000 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।

रायपुर । कांग्रेस के नई दिल्ली में आगामी 14 दिसम्बर को भारत बचाओं अभियान के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 5000 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने आज यहां पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष ट्रेन द्वारा 12 दिसंबर को दुर्ग से रवाना होकर रायपुर भाठापारा, उसलापुर, करगी रोडद्व अनुपपुर, कटनी होकर 13 दिसंबर दोपहर 3 बजे सफरदंग स्टेशन पहुंचेगी। शेष किसान एवं कांग्रेसजन अन्य साधनों से दिल्ली जायेंगे।
श्री देवांगन ने बताया कि विशेष ट्रेन 14 दिसंबर को रात 10 बजे सफदरगंज स्टेशन दिल्ली से छत्तीसगढ़ वापस आयेगी। उन्होने दावा किया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पार्टीजनों में काफी उत्साह है।
Next Story


