कांग्रेस ने 55 साल में मध्यप्रदेश को बीमारू बनाया: शाह
अमित शाह ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने के लिए कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराया और कहा कि भाजपा ने राज्य को बीमारू से निकाल कर विकसित बनाया है।
शाह ने शिवपुरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को मध्यप्रदेश में 55 साल का समय मिला और उन्होंने राज्य को बीमारू बनाकर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल में भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का काम किया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय किसानों को 18% की दर पर ऋण दिया जाता था और आज शिवराज जी के समय किसानों को बिना ब्याज के ऋण दिया जाता है।
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जिस पार्टी के नेता ये नहीं पता कि आलू फैक्ट्री में बनता है या जमीन के अन्दर होता है वो किसानों का क्या भला करेंगे।


