Begin typing your search above and press return to search.
कांग्रेस ने मुंबई में निकाली रैली
कांग्रेस ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुंबई में शनिवार को 'भारत बचाओ-संविधान बचाओ' के संदेश के साथ एक रैली निकाली

मुंबई। कांग्रेस ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुंबई में शनिवार को 'भारत बचाओ-संविधान बचाओ' के संदेश के साथ एक रैली निकाली।
कांग्रेस के महासचिव और महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्य इकाई के अन्य नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लिया।
सूत्रों के अनुसार रैली अगस्त क्रांति मैदान से निकली और गिरगांव चौपाटी के पास लोकमान्य तिलक की प्रतिमा के समीप जा कर समाप्त हुयी।
रिपोर्ट के अनुसार अगस्त क्रांति मैदान के पास तेजपाल हॉल में ध्वजारोहण समारोह के बाद रैली का आयोजन किया गया। इसी हॉल में 1885 में कांग्रेस पार्टी की नींव रखी गई थी। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली शुरू होने से पहले अगस्त क्रांति मैदान में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
Next Story


