डीबी लाइव के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत
कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार का अनुमान

कर्नाटक विधानसभा चुनावों को लेकर डीबी लाइव ने अपनी सहयोगी इलेक्ट लाइन के साथ एग्जिट पोल किया... राज्य के 17024 लोगों की राय ली... हर विधानसभा क्षेत्र के 76 लोगों का हमने पोल कराया... और उसके आधार जो परिणाम आए... उसमें दिखाई दे रहा है कि कर्नाटक अपने रिवाज के साथ जा रहा है... डीबी लाइव के एग्जिट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है... राज्य में कांग्रेस को 134 से 152 सीट मिलती दिखाई दे रही है... पिछले चुनावों की तुलना में कांग्रेस को कम से कम 55 सीटों का फायदा होता दिखाई दे रहा है जबकि बीजेपी को इस बार जबरदस्त नुकसान का अनुमान है... बीजेपी 46 से 64 सीटों के बीच सिमटती दिख रही है... यानी कम से कम 40 सीटों का नुकसान बीजेपी को दिखाई दे रहा है... जेडीएस को 19 से 29 और अन्य को 0 से 4 सीट मिल सकती हैं... अगर क्षेत्रवार स्थिति को देखे तो कोस्टल कर्नाटक को छोड़कर कांग्रेस हर क्षेत्र में बीजेपी पर भारी पड़ती दिख रही है... हैदराबाद कर्नाटक की 30 सीटों में से बीजेपी को 4—7, कांग्रेस को 22—25, जेडीएस को 0—2, और अन्य को शून्य सीट मिलने का अनुमान है... मुंबई कर्नाटक की 50 सीटों में बीजेपी को 15—18, कांग्रेस को 31—34 जेडीएस को 0—1 और अन्य को 0—1 सीट मिल सकती है... कोस्टर कर्नाटक की 21 सीटों में से बीजेपी को 11—14, कांग्रेस को 7—10 सीटें मिल सकती हैं... जबकि जेडीएस और अन्य का यहां खाता खुलता नहीं दिख रहा है... सेंट्रल कर्नाटक की 35 सीटों में बीजेपी को 6—9, कांग्रेस को 25—28, जेडीएस को 0—2 और अन्य को शून्य सीट मिलने का अनुमान है... ओल्ड मैसूरु की बात करें तो यहां की 56 सीटों में बीजेपी को 2—5, कांग्रेस को 32—35, जेडीएस को 17—20 और अन्य को 0—1 सीट मिल सकती है... जबकि ग्रेटर बेंगलुरू की 32 सीटों में बीजेपी को 8—11, कांग्रेस को 17—20, जेडीएस 4—4 और अन्य को 0—2 सीट मिलने का अनुमान हैं...


